गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुल सचिव के साथ मारपीट

ख़बर शेयर करे -

The post गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुल सचिव के साथ मारपीट appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो, कर्मचारियों पर पीटने का आरोप

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कुल सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की। उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा मौके पर पहुंची और घायल कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं। अभी इस मामले में उनका मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं, कर्मचारी यूनियन से जुड़े लोग भी मेडिकल कराने के लिए पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। इसके बाद शिक्षेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए थे। करीब 15 दिनों से चल रहा आंदोलन बीती शुक्रवार रात आपसी समझौते के बाद समाप्त हुआ था।
हालांकि, शनिवार सुबह एक बार फिर कर्मचारियों और कुल सचिव के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया और मारपीट हो गई।फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने मारपीट की है लेकिन वो मौके पर मौजूद नहीं थी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। फिलहाल घायल कुलसचिव को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

कनखल कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुल सचिव के साथ मारपीट appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -