“मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत@2047” कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करे -

The post “मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत@2047” कार्यक्रम आयोजित appeared first on Avikal Uttarakhand.

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया

अविकल उत्तराखंड

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में 17 अक्टूबर को प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत@2047″कार्यक्रम के समापन पर एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से जोड़ना और उनके विचारों को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नरेंद्र नगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी तथा भाजपा के जिला युवा अध्यक्ष मनीष राणा ने शिरकत की । कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख भी प्रचलित कर किया गया तत्पश्चात सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम की संयोजिका मीना द्वारा सेवा संकल्प अभियान के बारे में विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह द्वारा आए गए अतिथियों का स्वागत एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत 2047 पर अपने विचार व्यक्त किए गए जिसमें उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा एवं युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर :
​समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कहा कि “2047 का भारत कैसा होगा, इसकी नींव आज का युवा रख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के सपने को साकार करने में विद्यार्थियों और युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है।” उन्होंने छात्र-छात्राओं से राष्ट्र सेवा, नवाचार और डिजिटल क्रांति को अपनाने का आह्वान किया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा और नैतिक मूल्यों का समन्वय ही किसी देश को महान बनाता है। उन्होंने छात्रों को अपने क्षेत्र विकास में योगदान देते हुए राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित किया।वहीं जिला युवा अध्यक्ष मनीष राणा ने युवाओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से युवा शक्ति को राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने छात्र युवाओं से अपील की कि युवा विकसित भारत@ 2047 को साकार करने में अपने अहम भूमिका निभाएं।
​​

छात्र-छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत 2047 “मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपने विचार निबंध, पोस्टर, रंगोली भाषण आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से साकार किया। महाविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के मध्य दिनांक 5 अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता 7 अक्टूबर को पोस्टर प्रतियोगिता एवं 13 अक्टूबर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वरोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को आगे ले जाने के अपने विज़न को प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में कुमारी मनप्रीत ने प्रथम, कुमारी भूमिका द्वितीय एवं कुमारी किरण तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी भूमिका, कुमारी किरण द्वितीय और कुमारी अनुराधा तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में आयुष आर्यन और अंशुल का ग्रुप प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान कुमारी तनीषा,अनीशा,आर्यन और अभिषेक ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान आयुषी,किरण और भूमिका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा पांडे ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

The post “मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत@2047” कार्यक्रम आयोजित appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -