The post हरिद्वार में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर appeared first on Avikal Uttarakhand.
दो स्थानों पर ध्वस्त किए निर्माण
बिना स्वीकृति काटी जा रही थीं कॉलोनियां
जेसीबी से ध्वस्त किए सड़क और प्लाटिंग के काम
अविकल उत्तराखंड
हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर रोड और मंगलौर क्षेत्र में बिना स्वीकृति की जा रही प्लाटिंग और कॉलोनी निर्माण के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की मदद से अनधिकृत प्लाटिंग और विकास कार्यों को ध्वस्त किया।
महिंद्रा ट्रैक्टर्स शोरूम के सामने कटारपुर चौक से आगे लक्सर रोड पर करीब 30 बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां सीसी रोड आदि का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा करीब 15 बीघा भूमि पर ईंट चिनाई, सड़क और प्लाटिंग का काम कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
इसी तरह नहरपटरी, रुड़की रोड, मंगलौर क्षेत्र में करीब 2 से 3 बीघा भूमि पर कॉलोनी विकसित करने के लिए प्लाटिंग और निर्माण कार्य किया जा रहा था।
प्राधिकरण के अनुसार, दोनों स्थानों पर अनधिकृत निर्माण के खिलाफ संबंधित अधिनियम की धाराओं के तहत वाद दायर किए गए थे। निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश के बावजूद काम जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अनधिकृत प्लाटिंग और विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को सक्षम प्राधिकरण से स्वीकृति लिए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लाटिंग कार्य नहीं करने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
The post हरिद्वार में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर appeared first on Avikal Uttarakhand.

