The post मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित appeared first on Avikal Uttarakhand.
यूपीसीएल की पहल पर 150 से अधिक यूनिट रक्तदान
यूपीसीएल अधिकारियों-कर्मचारियों ने रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को ‘सेवा और युवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाते हुए यूपीसीएल की ओर से प्रदेशभर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। यूपीसीएल मुख्यालय गबर सिंह ऊर्जा भवन देहरादून समेत हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर और अन्य चिन्हित केंद्रों पर आयोजित शिविरों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पांच केंद्रों पर कुल 150 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

18 ईसी रोड में लगे शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ
रक्तदान शिविर विभिन्न अस्पतालों और ब्लड बैंकों के समन्वय से आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदाताओं की सुरक्षा और आवश्यक चिकित्सा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि यूपीसीएल बिजली आपूर्ति के माध्यम से जनसेवा करने के साथ सामाजिक सरोकारों और मानव जीवन की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना को समर्पित सार्थक पहल है।
आयोजन में मानव संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आरजे मलिक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

शिविरों के समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) जितेंद्र सिंह और कार्मिक अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं चिकित्सा मानकों का पालन किया गया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले अस्पतालों, ब्लड बैंकों और यूपीसीएल के नोडल अधिकारियों का आभार जताया।
The post मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित appeared first on Avikal Uttarakhand.

