The post हल्द्वानी में कांग्रेस ने नितिन नवीन का पुतला फूंका appeared first on Avikal Uttarakhand.
राहुल गांधी पर नितिन नवीन की टिप्पणी से उबले कांग्रेसी
अविकल उत्तराखंड
हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नितिन नवीन का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन नेताओं को व्यक्तिगत और अमर्यादित टिप्पणी से बचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेतृत्व परेशान है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महासचिव संजय किरोला और प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने पद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन और जनसमस्याओं जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक और महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
प्रदर्शन में हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, भोला दत्त भट्ट, जीवन कार्की, राधा आर्य, रेनू तोमर, भगवती बिष्ट, मंजू दानू, दीप पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष किरण माहरा, मोहन बिष्ट और जाकिर हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियों के जरिए राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी आवाज उठाती रहेगी।
The post हल्द्वानी में कांग्रेस ने नितिन नवीन का पुतला फूंका appeared first on Avikal Uttarakhand.

