भगवानपुर में बिना स्वीकृति हो रहा आवासीय निर्माण सील

ख़बर शेयर करे -

The post भगवानपुर में बिना स्वीकृति हो रहा आवासीय निर्माण सील appeared first on Avikal Uttarakhand.

निर्माण जारी रखने पर प्राधिकरण की कार्रवाई

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। भगवानपुर तहसील क्षेत्र में बिना स्वीकृति कराए किए जा रहे आवासीय निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया। भगवानपुर के निकट करीब 60×30 फीट क्षेत्र में आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा था।

प्राधिकरण के अनुसार, निर्माणकर्ता को अनधिकृत निर्माण बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रखा गया। अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद भी योजित किया गया।

निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल को सील कर दिया। टीम ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्राधिकरण की अनुमति के बाद ही आगे निर्माण करने की हिदायत दी गई।

The post भगवानपुर में बिना स्वीकृति हो रहा आवासीय निर्माण सील appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -