उधम सिंह काशीपुर नगर क्षेत्र से तीन बाईक चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बाईकोें को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बीती 21 जनवरी को बड़े गुरूद्वारा की पार्किग व 22 जनवरी को मानपुर रोड स्थित एक फ्रलोर मिल के पास से चोरी की तहरीरी सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर संदिग्ध व्यक्तियों की सुरागरसी एव पतारसी हेतु मुखविर मामूर किये। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौगजा मजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की बाईक के साथ पकड़कर जब पूछताछ की तथा बरामद बाईक का चैसिस नंबर मिलान पर करने पर उक्त बाईक चोरी की पाने पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने उसकी निशानदेही पर ईदगाह के पास बने खंडर में से दो अन्य बाईकें बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम बाबरखेड़ा थाना कुंडा व हाल मौहल्ला अल्लीखां की काली बस्ती निवासी साहिल पुत्र खुर्शीद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई मनोज सिंह धौनी व संजय सिंह, एएसआई अजीत सिंह, कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल, ज्ञानेन्द्र कुमार, पुलिस सहयोगी राहुल व माजिद शामिल रहे।
चोरी की 3 मोटरसाइकल सहित शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में

