एनडीपीएस एक्ट एसओजी  ने किया युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

काशीपुर। एसओजी टीम और पुलिस द्वारा BINORPHINE BUPRENORPHINE INJECTION IP के कुल 5000 इंजेक्शन तथा 03 CODINE PHOSPHATE &TRIPROLIDINE HCL. SYRUP की कुल 326 बोतलें बिना लाइसेंस व बिना बिल के अवैध रूप से वाहन स्कूटी नंबर न0-UK18C-5740 में परिवहन करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

दिनांक 18-11-2025 की रात्रि में पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीमों ने चैकिंग के दौरान टांडा उज्जैन बाग वाली रोड पर 01 अभियुक्त को 2 गत्ते की पेटी के अन्दर BINORPHINE BUPRENORPHINE INJECTION IP के 200 कार्टन बॉक्स में कुल 5000 इंजेक्शन तथा 03 गत्ते की अलग-2 पेटियों के अन्दर CODINE PHOSPHATE & TRIPROLIDINE HCL. SYRUP की कुल 326 बोतलों के साथ बिना लाइसेंस व बिना बिलो के अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया । बरामदगी माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 477/2025 धारा 8/ 21/22/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

दीपक ठाकुर पुस्तक कृष्ण पाल सिंह निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

*पुलिस टीम*

1-उप निरीक्षक श्री हेमचंद तिवारी कोतवाली काशीपुर
2-उप निरीक्षक श्री सुनील सुतेडी एसओजी प्रभारी काशीपुर
3-उप निरीक्षक श्री मनोज सिंह धोनी कोतवाली काशीपुर
4-हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार कोतवाली काशीपुर
5-हेड कांस्टेबल दीपक कुमार एसओजी काशीपुर
6-कांस्टेबल हरीश एसओजी काशीपुर
7- कैलाश तोमकयाल sog काशीपुर

Sunil Kumar


ख़बर शेयर करे -