आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिली सामाजिक सुरक्षा

ख़बर शेयर करे -

The post आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिली सामाजिक सुरक्षा appeared first on Avikal Uttarakhand.

पेंशन, आवास, मुफ्त गैस रिफिल और स्वरोजगार के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही सहायता

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल देने पर जोर दिया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से लेकर आवास, रसोई गैस और छोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने तक, कई योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 9 लाख 99 हजार पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह लगभग 148 करोड़ रुपए की पेंशन डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा रही है। इसमें वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी शामिल हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र वृद्ध दंपति के दोनों सदस्यों को अलग-अलग 1,500 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। इससे बुजुर्ग दंपतियों को आर्थिक सहायता मिल रही है।

गरीब परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल की सुविधा
रसोई के खर्च का बोझ कम करने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत लगभग पौने दो लाख गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क रिफिल कराने की सुविधा दी जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और घरेलू खर्च में राहत देना है।

एक लाख से अधिक परिवारों को पक्के आवास
गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी काम हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 53 हजार से अधिक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 925 आवासों का निर्माण किया गया है।

फड़ कारोबारियों को बैंक ऋण से सहारा
छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी पर आजीविका चलाने वालों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 33 हजार से अधिक फड़ कारोबारियों को बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे छोटे कारोबारियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने और कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी करने में मदद मिली है।

The post आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिली सामाजिक सुरक्षा appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -