The post सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.
सीएम धामी ने जताया शोक
अविकल उत्तराखंड
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। 91 साल की सावित्री देवी ने पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली।
सीएम धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
शोक संदेश में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोक संदेश में कहा गया कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का संसार से विदा होना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
The post सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.


