कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर 15 आरक्षी पुलिस की मुख्यधारा में शामिल

ख़बर शेयर करे -

The post कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर 15 आरक्षी पुलिस की मुख्यधारा में शामिल appeared first on Avikal Uttarakhand.

फैज आलम सर्वांग सर्वोत्तम, अन्जुम निशा अंत:कक्ष प्रशिक्षण में अव्वल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। पुलिस लाइन में बुधवार को नौ माह का गहन प्रशिक्षण पूरा करने वाले 15 प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट सेरेमनी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

17 नवंबर 2025 से शुरू हुए प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को अंत:कक्ष और बाह्य कक्ष दोनों स्तरों पर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। अंत:कक्ष में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय संविधान, विविध अधिनियम, पुलिस एवं समाज, मानव व्यवहार एवं मनोविज्ञान, व्यक्तित्व विकास, अपराधशास्त्र, थाना अभिलेख, पुलिस संगठन-प्रशासन और पुलिस रेगुलेशन की जानकारी दी गई।

बाह्य कक्ष प्रशिक्षण में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पीटी/पीई, योग और यूएसी का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को एसएसपी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

अंत:कक्ष परीक्षा में महिला आरक्षी अन्जुम निशा प्रथम रहीं, जबकि बाह्य कक्ष परीक्षा में आरक्षी फैज आलम ने पहला स्थान हासिल किया। फैज आलम को पूरे प्रशिक्षण के दौरान सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। वह प्रशिक्षण के दौरान परेड कमांडर भी रहे।

एसएसपी ने सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस सेवा में अपने दायित्वों का पूरी लगन और सत्यनिष्ठा से निर्वहन करने की सीख दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, आरटीसी स्टाफ, प्रशिक्षु आरक्षियों के परिजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

The post कड़ा प्रशिक्षण पूरा कर 15 आरक्षी पुलिस की मुख्यधारा में शामिल appeared first on Avikal Uttarakhand.


ख़बर शेयर करे -