The post क्यूआर कोड स्कैन कर जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें देखें appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनसे जुड़े विशेष क्षणों की तस्वीरें अब आमजन भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
इसके लिए एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। आमजन अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड को स्कैन कर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस से संबंधित तस्वीरों की फोटो गैलरी तक पहुंच सकते हैं तथा अपनी पसंद की तस्वीरें देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। क्यूआर कोड के माध्यम से इन अवसरों से जुड़ी तस्वीरें आमजन के लिए सहज रूप से उपलब्ध कराई गई हैं।
क्यूआर कोड को मोबाइल कैमरे अथवा क्यूआर स्कैनर से स्कैन कर तस्वीरें प्राप्त की जा सकती हैं।
The post क्यूआर कोड स्कैन कर जन्मदिवस से जुड़ी तस्वीरें देखें appeared first on Avikal Uttarakhand.

