The post शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.
गदरपुर-रुद्रपुर को 28 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात
एनडीआरएफ की तैयारियों का लिया जायजा, पुलिस कल्याण के लिए नई टिहरी में भूमि आवंटन को मंजूरी
अविकल उत्तराखंड
रुद्रपुर/गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊधम सिंह नगर दौरे में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा पुलिस कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर और गदरपुर में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ एनडीआरएफ बटालियन का निरीक्षण किया और नई टिहरी में पुलिस विभाग के लिए निःशुल्क भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी।
शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, पार्किंग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर में 40 लाख रुपये की लागत से स्थापित शहीद ऊधम सिंह की नौ फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनी पार्किंग, लैंडस्केपिंग और ड्रेनेज परियोजना का लोकार्पण तथा 2.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सरफेस पार्किंग का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह के परिजनों से वर्चुअल संवाद भी किया और रुद्राक्ष का पौधारोपण किया।
गदरपुर में 28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 28.30 करोड़ रुपये लागत की आठ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें नए बस स्टेशन, विकास खंड कार्यालय, सामुदायिक भवन, सड़क और इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल शिलान्यास नहीं करती, बल्कि समयबद्ध ढंग से योजनाओं को पूरा कर जनता को समर्पित करती है।
कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पांडे, शिव अरोरा और त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर विकास शर्मा और दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और मनोज पाल, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सुरेंद्र सिंह नामधारी, मंजीत सिंह, अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, रणजीत सिंह नामधारी, उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, राजेश शुक्ला, राजेश कुमार, प्रीत ग्रोवर, ज्योति ग्रोवर, रीना गौतम, मंजीत कौर, मनोज गुम्बर, सतीश चुघ, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, सचिव परिवहन रविनाथ रमन, अपर सचिव रीना जोशी, कमांडेंट संतोष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी परमिंदर सिंह, डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट, जय किशन, पंकज उपाध्याय, राजेंद्र जोशी, अवनीश पुरोहित, मनोज जोशी, डीजीसी मनोज तिवारी, बरीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
एनडीआरएफ बटालियन पहुंचकर आपदा तैयारियों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का निरीक्षण कर अधिकारियों और जवानों से आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा-संवेदनशील राज्य में आधुनिक तकनीक, नियमित प्रशिक्षण और बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने एनडीआरएफ परिसर में पौधारोपण भी किया।

पुलिस कल्याण के लिए नई टिहरी में निःशुल्क भूमि आवंटन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने नई टिहरी में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय परिसर के समीप 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति दी है। इस भूमि का उपयोग पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
The post शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि appeared first on Avikal Uttarakhand.

