आज दिनांक 13.11.2025 को नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने हेतु विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशनुसार व संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूँ मंडल,हल्द्वानी व जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टिकरण के क्रम में अपराध निरोधक क्षेत्र-3 काशीपुर एवं क्षेत्र-04 बाज़पुर की टीम द्वारा ग्राम एटव्वा, बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक नाले के किनारे चल रही 02 भट्टियो को मौके पर समूल नष्ट किया गया,
मौके पर से लगभग 85 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी तथा 6000kg किलोग्राम लहन को भी समूल नष्ट कर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।टीम में आबकारी निरीक्षक श्री दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट , पवन कंबोज एवं आबकारी सिपाही कृष्ण चंद्र आर्य, सुनीता रानी मौजूद रहे।

